- भारत के उद्योग जगत के महानायक Ratan tata के निधन को लगभग एक महीना हो गया, परंतु उनकी सादगी, विनम्रता और उद्यमिता को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रतन टाटा को याद करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक लेख साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने विचारों और भावनाओं का इज़हार किया।
- प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि रतन टाटा का जाना भारत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे एक अमूल्य रत्न थे, जो भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले गए। उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण टाटा समूह आज विश्व स्तर पर ईमानदारी, विश्वसनीयता, और सेवा की मिसाल बना हुआ है। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने लिखा कि रतन टाटा की लीडरशिप ने न केवल एक सफल बिजनेस मॉडल प्रस्तुत किया बल्कि आने वाली युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा दी। उनके व्यक्तित्व से भारतीय उद्यमियों को यह सिखने को मिला कि कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता और किसी भी लक्ष्य को पाने का दृढ़ निश्चय किया जा सकता है।
- प्रधानमंत्री ने अपने लेख में रतन टाटा की दयालुता और उनकी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सजगता को भी दर्शाया। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने हमेशा अपने उत्पादों की गुणवत्ता और सर्विस को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और भारत के उद्योगों के लिए वैश्विक मानदंड स्थापित किए। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि रतन टाटा का दृष्टिकोण भारत की भविष्य की पीढ़ियों को उच्च गुणवत्ता और नवाचार की दिशा में मार्गदर्शन करेगा, खासकर 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में उनका योगदान प्रेरणास्पद रहेगा।
- अपने लेख में प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी साझा किया कि कुछ हफ्ते पहले जब वह स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेस के साथ वडोदरा में एक विमान फैक्ट्री का उद्घाटन कर रहे थे, तब रतन टाटा की कमी महसूस की। यह वही फैक्ट्री है जहाँ भारत में सी-295 विमान बनाए जाएंगे, और रतन टाटा ने ही इस प्रोजेक्ट की नींव रखी थी। उस ऐतिहासिक क्षण में भी प्रधानमंत्री को उनकी अनुपस्थिति बहुत खली।
- प्रधानमंत्री मोदी ने इस लेख के माध्यम से रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा स्थापित मूल्यों की प्रशंसा की और यह उम्मीद जताई कि रतन टाटा का विजन और उनकी अद्वितीय सोच देश की भावी पीढ़ियों को आगे बढ़ने का हौसला देगी।
प्रधानमंत्री मोदी की इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि ने देश के हर व्यक्ति के दिलों में रतन टाटा के प्रति सम्मान को और भी गहरा कर दिया है।